Friday, July 24, 2026

धनबाद में साइबर ठगों का ‘बैंक अकाउंट सप्लायर’ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी उपलब्धि

धनबाद : जिले में साइबर अपराध की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना पुलिस ने ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद ठगी नहीं करता था, बल्कि ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराकर उनके काले कारोबार का मजबूत जरिया बना हुआ था।

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव को लेकर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी ने दाखिल किया नामांकन, कहा – “मैं पुराना झारखंडी”

पुलिस ने बरवाअड्डा स्थित एक इंटरनेट कैफे में छापेमारी कर तिसरा के मुकुन्दा निवासी संतोष कुमार गोराई को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी लोगों को ₹5 हजार का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाता खुलवाता था। इसके बाद एटीएम कार्ड, सिम और खाते की पूरी पहुंच अपने पास रख लेता था। बाद में आरोपी इन खातों को साइबर अपराधियों को ₹20 से ₹25 हजार में बेच देता था।

बाद में इन खातों को ही देशभर में होने वाली ऑनलाइन ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड और सात एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस अब साइबर ठगों के बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर