Wednesday, October 28, 2026

बिहार में 10 सीटों पर हो रहे MLC चुनाव में नामांकन का आज अंतिम दिन, विधानसभा परिसर में जुटे उम्मीदवार

पटना: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों (एक सीट पर उपचुनाव) पर होने वाले MLC चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार विधानसभा परिसर पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर के सामने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहें हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से बीजेपी और जदयू ने 4-4 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। वहीं एक सीट पर चिराग पासवान की पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

NDA के सभी 9 केंडिडेट ने नॉमिनेशनकर करने के बाद विक्ट्री साइन दिखाया। वहीं महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सुनील सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सुनील सिंह नामांकन दाखिल करने के लिए विधानसभा पहुंचे हैं। वहीं जदयू की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी नामांकन भरने विधानसभा पहुंचे। बीजेपी की ओर से कैंडिडेट भोजपुरी स्टार और सिंगर पवन सिंह नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंचे।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

दीपक प्रकाश ने बदली फेसबुक बायो

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने अपने फेसबुक के बायो से मंत्री हटा दिया है। इस बीच दीपक प्रकाश को दोबारा मंत्री बनाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में सवाल उठाया गया है कि संविधान के अनुच्छेद 164(4) के तहत छह महीने की अवधि पूरी होने के बाद बिना विधायक बने उन्हें दोबारा मंत्री कैसे बनाया गया। दीपक प्रकाश पहली बार 20 नवंबर 2025 को मंत्री बने थे। इसके बाद 7 मई 2026 को उन्होंने सम्राट सरकार में दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली थी। वर्तमान में वह पंचायती राज मंत्री हैं।

18 जून को होगा मतदान

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक रहती है तो 18 जून को मतदान कराया जाएगा। फिलहाल बिहार की राजनीति की नजरें आज के नामांकन और आरजेडी के अंतिम राजनीतिक फैसले पर टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: पटना में फैज़ल खान उर्फ खान सर ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, 9 जून को होगी सुनवाई

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर