Thursday, November 5, 2026

कर्नाटक के नए सीएम के रूप में डीके शिवकुमार आज लेंगे शपथ, जी परमेश्वर बन सकते हैं डिप्टी सीएम

न्यूज डेस्क : कर्नाटक में कांग्रेस के कद्दावर नेता व प्रदेश अध्यक्ष सह वर्तमान में सिद्धरमैया सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे डीके शिवकुमार आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। बेंगलुरु में होने वाले इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ करीब 10 मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

इसके साथ ही, सियासी और सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए राज्य में दो से तीन उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना है, जिसमें वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर का नाम सबसे आगे चल रहा है। दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ लंबी मैराथन बैठकों के बाद मंत्रिमंडल के चेहरों और स्वरूप पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।

इसे भी पढ़ें : पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुई फॉयरिंग, पुलिस अधिकारियों ने मामले को लेकर क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर डीके शिवकुमार और सिद्दरमैया संग हुई बैठक में नई कैबिनेट के चेहरों पर मंत्रणा हुई। खरगे के साथ लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला भी बैठक में मौजूद थे।

समझा जाता है कि कांग्रेस हाईकमान ने वादे के अनुरूप सिद्दरमैया को आश्वासन दिया है कि सूबे में उनके अहिंदा सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखते हुए मंत्रिमंडल में उनके समर्थकों को उचित भागीदारी दी जाएगी। इस बैठक के बाद नए मंत्रिमंडल के स्वरूप पर सिद्दरमैया तथा शिवकुमार की केसी वेणुगोपाल तथा सुरजेवाला संग अलग बैठकें भी हुई।

राहुल-प्रियंका होंगे शामिल

शिवकुमार अपने छोटे मंत्रिमंडल के साथ बुधवार को पहले शपथ लेंगे और फिर इसका विस्तार करेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को बेंगलुरू में डीके शिवकुमार के शाम 4:05 बजे होने वाले शपथ समारोह में शामिल होंगे।

पार्टी के सियासी गलियारों में चर्चा है कि राजनीतिक सामाजिक समीकरणों तथा 2028 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए दलित, लिंगायत और अहिंदा तीनों समुदायाें से एक-एक उपमुख्यमंत्री हो सकता है। दलित समुदाय से वरिष्ठ नेता जी परेमश्वर के साथ प्रियांक खरगे डिप्टी सीएम की दौड़ में शामिल है। इसी तरह सिद्दरमैया के बेटे यतींद्र को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है और वे खुद हाईकमान से इसका आश्वासन दिए जाने की बात कह चुके हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर