Friday, October 30, 2026

जेईई एडवांस्ड 2026 का रिज़ल्ट जारी, बिहार के शुभम कुमार बने टॉपर, सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई

न्यूज डेस्क : जेईई (एडवांस्ड) 2026 का रिज़ल्ट सोमवार सुबह घोषित हो गया है. इस परीक्षा में कुल 56,880 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इनमें से 10,107 लड़कियां हैं. आईआईटी दिल्ली ज़ोन के शुभम कुमार कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में टॉपर बने हैं. उन्होंने 360 में से 330 अंक हासिल किए.

आईआईटी दिल्ली ज़ोन की ही आरोही देशपांडे ने लड़कियों में टॉप किया है. उनकी रैंक 77 है और उन्होंने 360 में से 280 अंक हासिल किए हैं. बिहार के गया के रहने वाले शुभम कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि वो तैयारी के दौरान नकारात्मक ख़बरों और सोशल मीडिया से दूर रहे.

इसे भी पढ़ें : अयोध्या से करोड़ों की लागत में तैयार होगा राम-जानकी मार्ग, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई

शुभम कुमार के नेशनल टॉपर बनने पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है. सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपने बधाई संदेश में सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा, “जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर देशभर में बिहार का नाम गौरवान्वित करने वाले प्रतिभाशाली छात्र शुभम कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी अथक मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रतिभा ने लाखों युवाओं को प्रेरित करने का कार्य किया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि आपके उज्ज्वल भविष्य की नई ऊँचाइयों का आधार बने, यही कामना है।”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर