Thursday, November 5, 2026

झारखंड में बालू संकट से निपटने की तैयारियां हुई तेज, 17 बालू घाटों एवं सैंड डिपॉजिट की लीज डीड पर हुए हस्ताक्षर

रांची : झारखंड में में मानसून और एनजीटी की संभावित रोक से पहले सरकार ने बालू संकट से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में चार जिलों के कुल आठ बालू घाटों के संचालन के लिए कन्सेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) आवेदनों को प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है। गोड्डा में सबसे ज्यादा तीन बालू घाटों को मंजूरी मिली है। इसके बाद हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम जिलों में दो-दो बालू घाटों को सीटीओ मिला है। वहीं, राजधानी रांची के एक बालू घाट को भी संचालन की प्रशासनिक अनुमति मिल चुकी है।

इसे भी पढ़ें : धनबाद में लगातार चोरी से परेशान सर्राफा व्यवसायी ने बेची दुकान, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

इधर बालू घाटों के संचालन और राजस्व संग्रह को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों के 17 बालू घाटों एवं सैंड डिपॉजिट की लीज डीड पर शनिवार को हस्ताक्षर किए गए। इन जिलों में गोड्डा, जामताड़ा, रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, दुमका और खूंटी जिलों के घाट शामिल हैं।

 

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर