Sunday, May 31, 2026

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास फिर पहुंचे कांग्रेस नेता, सीएम हेमंत संग की अहम बैठक

रांंची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। खाली हो रही दो राज्यसभा सीटों में से एक पर कांग्रेस अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटी है। इसी सिलसिले में शनिवार सुबह तेलंगाना के डिप्टी मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू एक बार फिर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

यहां दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ करीब एक घंटे तक चर्चा की। कुछ देर बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी वहां पहुंचे। बैठक के बाद दोनों नेता वापस लौट गए। मल्लू भट्टी विक्रमार्क तेलंगाना रवाना हो गए, जबकि के. राजू शाम की फ्लाइट से नई दिल्ली जाएंगे।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

सीएम की पसंद का होगा उम्मीदवार

सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और झामुमो के बीच अंतिम स्तर की बातचीत हुई। माना जा रहा है कि सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी और उम्मीदवार भी कांग्रेस का होगा, लेकिन उम्मीदवार के चयन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पसंद को महत्व दिया जाएगा। फिलहाल पूरा मामला उम्मीदवार के चेहरे पर आकर अटक गया है। दोनों दलों के बीच सहमति बनाने की कोशिश जारी है।

यह भी पढ़ें: बिहार टेंडर घोटाला मामले में दो IAS अधिकारी सस्पेंड, रिशु श्री से जुड़े कई खुलासे

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर