Saturday, October 31, 2026

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का सरकारी बंगला खाली करने से इंकार, कहा – ‘ज़बरदस्ती हटाकर दिखाएं’

पटना : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार को कहा कि जिस सरकारी बंगले में वह पिछले एक दशक से ज़्यादा समय से रह रही हैं, उसे वह ‘ख़ाली नहीं करेंगी’. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें ‘ज़बरदस्ती हटाकर दिखाएं.’ पीटीआई के मुताबिक़, राबड़ी देवी ने कहा, “हां, मैं देख रही हूं कि हाल ही में मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी काफ़ी उत्साहित हैं. उन्हें मुझे ज़बरदस्ती हटाकर दिखाने दीजिए. मैं यह परिसर ख़ाली नहीं करने वाली हूं.”

इसे भी पढ़ें : कोर्ट ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, 5 जून को होगी अगली सुनवाई

बंगला ख़ाली करने का नोटिस

बिहार सरकार ने राबड़ी देवी को पटना के 10, सर्कुलर रोड स्थित बंगला ख़ाली करने का नोटिस दिया है. सरकार का कहना है कि अब यह बंगला मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है. राबड़ी देवी जनवरी 2006 से इस बंगले में रह रही हैं.

इस संबंध में बिहार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने शनिवार को बताया कि बीती 25 नवंबर को ही राबड़ी देवी को 39, हार्डिंग रोड आवंटित किया गया था. उन्होंने कहा कि “उनके बंगले को तैयार भी कर दिया गया है, लेकिन राबड़ी देवी ने 10, सर्कुलर रोड ख़ाली नहीं किया.” लेसी सिंह का कहना है कि विभाग ने उन्हें कई बार नोटिस जारी किया है. उन्होंने इसमें किसी तरह की राजनीति के आरोपों को ख़ारिज किया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर