Sunday, May 31, 2026

साहेबगंज में सड़क हादसे में गोड्डा जिला पुलिस बल के जवान सहित दो की मौत

साहेबगंज : जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर होने से यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। हादसे में राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी उधवा निवासी हृदय सरकार की मौके पर ही मौत हो गई। हृदय सरकार वर्तमान में गोड्डा जिला पुलिस बल में पदस्थापित थे।

इसे भी पढ़ें : सिमडेगा के पुरुष ने महिला बनकर 1 साल तक उठाया मंईयां सम्मान योजना का लाभ, सत्यापन में हुआ खुलासा

जामताड़ा में लाखों की लूट

इधर जामताड़ा जिले के फतेहपुर बाजार में शुक्रवार देर रात एक आभूषण व्यवसायी से लाखों रुपये के गहनों से भरा बैग लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना बजरंगबली बस स्टैंड के समीप हुई, जहां हथियारबंद पांच अपराधियों ने व्यवसायी को निशाना बनाया।

मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर बाजार निवासी एवं जेबी ज्वेलर्स के संचालक अमरजीत वर्मा अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और हथियार के बल पर उनके पास मौजूद सोना-चांदी के आभूषणों से भरा बैग छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार होने में भी कामयाब रहे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर