रांची : राजधानी रांची के चुटिया थाने में डीएसपी अमित कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामला आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जाता है कि डीएसपी अमित कुमार सिंह का एक युवती के साथ संबंध था.आरोप है कि वह युवती को शादी का झांसा दे रहे थे.
इसे भी पढ़ें: पलामू में चिकित्सा पदाधिकारी ने कार से घर के आंगन में सोए टेम्पो चालक को रौंदा, मौत
बाद में शादी से इनकार करने के बाद युवती ने चुटिया थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. चुटिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार सिंह वर्तमान में लोहरदगा जिले में पदस्थापित हैं. बताया जा रहा है कि वहां भी इस तरह की शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें हटाया गया था.


