Thursday, November 5, 2026

पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले में सक्रिय 180 जमीन माफिया की सूची तैयार : किशोर कौशल, डीआईजी

न्यूज डेस्क : पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले में सक्रिय 180 जमीन माफिया की सूची तैयार की गई है। सबसे अधिक संख्या लातेहार जिले में है, जबकि सबसे कम गढ़वा जिले में है। पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल ने इसकी पुष्टि करते हुए गुरुवार को बताया कि पिछले कुछ महीनो से प्रमंडल में हुई आपराधिक घटनाओं के मूल में जमीन विवाद रहा है। इसी संदर्भ में तीनों जिले के जमीन कारोबार से जुड़े लोगों की सूची तैयार की गई है।

बताया जा रहा है कि लातेहार में 43, पलामू में 42 और गढ़वा में 31 जमीन माफिया की सूची तैयार की गई है। इस सूची को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है और मुकदमों के हिसाब से उनके नाम जोड़े गए हैं। पहली सूची में वैसे लोग हैं जिन पर पिछले 10 वर्षों में दो से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरी सूची में जिनके खिलाफ बार-बार पुलिस को शिकायत मिल रही है वैसे लोग शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : पलामू में धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या, लातेहार में 29 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार

मिली शिकायतों के आधार पर सूची

डीआईजी के अनुसार इस सूची में वैसे लोगों को शामिल किया गया है जिनके खिलाफ कई बार शिकायतें मिली है और कहीं ना कहीं उनकी भूमिका आपराधिक घटनाओं में रही है। सूची के आधार पर जमीन कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संपत्ति आकलन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। वैसे लोग जिनका अपराध से संबंध रहा है और जमीन के कारोबार से जुड़े हैं उनकी संपत्ति की भी जांच की जाएगी।

पलामू के जमीन माफिया

पलामू में जिनके विरुद्ध दो बार से अधिक शिकायत मिली है उनमें संतोष गुप्ता, विकास गुप्ता, हारुण खान और दीपक गुप्ता शामिल हैं। वहीं जिनके खिलाफ बार-बार शिकायतें मिल रही हैं उनमें 42 नाम शामिल है. जिसमें डब्लू, राजू, रिंकू, जीवन, बीनू, कसमुद्दीन, आजाद, शाहिद, शमीम अहमद, गुलाम गौस, इजरायल समेत 25 नाम शामिल हैं।

वहीं इसी जिले में जिनके खिलाफ एक बार शिकायत मिली है उनमें मनोज, आदिल खान, प्रणय कुमार, विशाल शुक्ला, अवधेश शुक्ला, आजाद, राजू केसरी, सतीश केसरी, पूनम, सुशीला, लक्ष्मीकांत तिवारी, नागेश्वर यादव, रितेश यादव, रविंद्र गिरी, सरोज, बदरुद्दीन, नंद यादव समेत 25 नाम शामिल हैं।

गढ़वा जिले की सूची

गढ़वा में पिछले 10 वर्षों में जिनके खिलाफ दो से अधिक बार शिकायतें मिली हैं उनमें शिवनारायण चौधरी, नवाजिश अंसारी, उदय शेख, कृष्णा, अनिल पासवान, अनिल शर्मा, श्याम शर्मा, मदन चंद्रवंशी के नाम शामिल हैं. इसके अलावा रजनीकांत, रमेश चौबे, विक्की चौबे, दरोगा यादव, पंकज कुमार, आसिफ रजा शंभू रजवार, प्रवेश, भोला, अमानुल्लाह, अजय, मुखलाल समेत 31 से अधिक नाम शामिल हैं।

लातेहार में सक्रिय लोगों की सूची

लातेहार में मोहन प्रसाद, शंकर प्रसाद और अयूब खान के खिलाफ दो बार से अधिक शिकायत पिछले 10 वर्षों में मिली है, जबकि सूची में अरविंद कुमार, सुमित कुमार, मनव्वर खान, परवेज खान, जावेद खान, शमशाद अंसारी, शाहिद खान, संदीप गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, देव लकड़ा, बहादुर उरांव समेत 43 नाम शामिल हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर