Thursday, May 28, 2026

UPSC ने 194 पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 12 जून 2026 तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

न्यूज डेस्क: यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. जिसमे आप यूपीएससी के अलग-अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप ए और ग्रुप बी में नौकरी ले सकते है. इनमें कुल 194 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में एयरवर्थनेस ऑफिसर, डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव्स और असिस्टेंट डायरेक्टर जैसे कई बड़े पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

12 जून 2026 तक अंतिम तिथि

उन युवाओं के लिए भर्ती का एक सुनहरा अवसर है जो इंजीनियरिंग, साइंस, टेक्निकल या टीचिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं. इसके लिए 23 मई 2026 से ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत हो चुकी है. उम्मीदवारों के पास अप्लाई करने के लिए 12 जून 2026 तक का समय है. जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए इच्छुक हैं, वो यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

जाने किन पदों में कितनी वैकेंसी

एयरवर्थनेस ऑफिसर 25 पद, डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव्स 44 पद, असिस्टेंट डायरेक्टर 27 पद, मैनेजर (मेल मोटर सर्विस) 8 पद, असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ माइंस 5 पद, साइंटिफिक ऑफिसर 2 पद, लेक्चरर 2 पद, एसोसिएट प्रोफेसर 1 पद.

इसे भी पढ़े: इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के लिए लेना होगा सब्सक्रिप्शन प्लान, देना होगा Meta को पैसा

योग्य उम्मीदवार और उम्र

पद के अनुसार, सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है. कैंडिडेट्स के पास रिलेटेड फील्ड में BE/BTech, MSc या मास्टर डिग्री होना चाहिए. इसके साथ कई पदों के लिए 1 से लेकर 10 साल तक का वर्क एक्सपीरियंस मांगा गया है. वहीं अलग-अलग पोस्ट के अनुसार, युवाओं की उम्र  30-48 साल तक होना चाहिए. सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

पदों को मिलने वाली सैलरी

UPSC के इन पदों में भर्ती के माध्यम से सिलेक्ट कैंडिडेट्स को पे लेवल 7 और लेवल 8 के तहत सैलरी दी जाएगी.  जिनमें प्रतिमाह 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये सैलरी मिलेगी. इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल सुविधाएं और पेंशन का लाभ भी मिलेगा.

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

आपको सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा. फिर आपको अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करना होगा. फिर लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान से भरना होगा. फिर आपको जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा. जिसके बाद आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा. फिर लास्ट में फॉर्म को सबमिट करके आप अपने भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालवा लें.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर