Thursday, November 5, 2026

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल अज़हा की बधाई, सीएम हेमंत सोरेन व सीएम सम्राट चौधरी ने ये कहा

न्यूज डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-अज़हा (बक़रीद) पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर उन्होंने लोगों को इस त्योहार की बधाई देते हुए लिखा, ”ये त्योहार समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और मजबूत करे. सबकी कामयाबी और अच्छी सेहत की कामना करता हूं. यह अवसर लोगों के जीवन में सुख, शांति और सौहार्द लेकर आए.”

राष्ट्रपति ने दी बकरीद की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल ने एक पोस्ट में लिखा, “ईद-उज-जुहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं. यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है. यह पर्व हमें मानवता, विशेषकर वंचित वर्गों, की सेवा करने की प्रेरणा देता है. आइए, इस अवसर पर हम समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ें.”

अखिलेश यादव, मायावती ने भी दी शुभकामनाएं

इधर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ईद-उल-अजहा मुबारक।” झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के ऑफिसियल एक्स हैंडल से भी बकरीद की बधाई दी गई है. प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ईद-उल-अज़हा के अवसर पर समस्त झारखण्ड वासियों को दिली मुबारकबाद…’

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बकरीद पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. मायावती ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ईद-उल-अजहा, अर्थात आम बोलचाल की जुबान में बकरीद पर्व की दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुस्लिम भाई-बहनों व उनके परिवार वालों को दिली मुबारकबाद. साथ ही समस्त देशवासियों के खुश व खुशहाल जिन्दगी की शुभकामनाएं.’’

इसे भी पढ़ें : कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने नाश्ते पर मंत्रियों को बुलाया, इस्तीफ़ा सौंपने के लिए राज्यपाल से मांगा समय

देश भर में मनाई जा रही बकरीद

आज देशभर में आज पवित्र ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह-सुबह ईदगाहों, मस्जिदों और खुले मैदानों में एकत्र होकर नमाज अदा कर रहे हैं। इस मौके पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस, अर्धसैनिक बल, ड्रोन ओर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। बलिया में बहेड़ी ईदगाह पर सैकड़ों लोग बकरीद की नमाज के लिए जमा हुए। स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया। मुरादाबाद में ईदगाह पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

मुंबई में बकरीद की सुबह बड़ी संख्या में नमाजी घरों से निकलें। अग्रिपाड़ा स्थित वाईएमसीए ग्राउंड में हजारों लोग एकत्र हुए और सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। माहिम दरगाह पर भी पहली बकरीद की नमाज में भारी भीड़ रही। मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए।

…इसलिए मनाई जाती है ईद उल-अज़हा

पूरे देश में आज ईद उल-अज़हा मनाई जा रही है. ईद-उल-अज़हा को बक़रीद या कुर्बानी की ईद के नाम से भी जाना जाता है. ईद-उल-अज़हा या ईद-उज़-ज़ोहा ये ईद इस्लामिक कैलेंडर के आख़िरी महीने ज़िलहिज्ज की दसवीं तारीख़ को मनाया जाता है. ये ईद मुसलमानों के एक पैग़म्बर और हज़रत मोहम्मद के पूर्वज हज़रत इब्राहिम की क़ुर्बानी को याद करने के लिए मनाई जाती है.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर