Thursday, November 5, 2026

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने नाश्ते पर मंत्रियों को बुलाया, इस्तीफ़ा सौंपने के लिए राज्यपाल से मांगा समय

न्यूज डेस्क : कर्नाटक में मुख्यमंत्री के बदले जाने की संभावना तय होने के अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने दिल्ली से लौटने के बाद गुरूवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय मांगा है। समझा जाता है कि वह अपना इस्तीफ़ा सौंप सकते हैं. इससे पहले कांग्रेस हाई कमान ने मंगलवार को सिद्दरमैया से त्यागपत्र देने के लिए कह दिया था। सिद्दरमैया ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को नाश्ते पर आमंत्रित किया है।

इसे भी पढ़ें : IPL 2026 : एलिमिनेटर मैच में राजस्थान ने हैदराबाद को हराया, सचिन तेंदुलकर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ़ की

राज्यसभा जाएंगे सिद्दरमैया

हालांकि, कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस ने राज्य में अपने विधायक दल की बैठक नहीं बुलाई है और अभी तक कोई अन्य निर्णय नहीं लिया गया है। बुधवार को बेंगलुरु पहुंचे सुरजेवाला ने सिद्दरमैया और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाई कमान ने सिद्दरमैया को राज्य से राज्यसभा के 4 सीटों पर होने वाले चुनाव के जरिए राज्यसभा भेजने की पेशकेश की है. सूत्रों के अनुसार पार्टी नेता राहुल गांधी से सीधे संदेश मिलने के कारण सिद्धरमैया ने पद छोड़ने का फैसला किया है.

राज्यपाल गहलोत गए मुंबई

इधर कर्नाटक से बाहर चल रहे राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज सुबह 7 बजकर 05 मिनट पर मुंबई से इंदौर के लिए रवाना हुए. राज्यपाल बंगलुरू कब लौटेंगे यह फिलहाल तय नहीं हो पाया है. सूत्रों के मुताबिक, सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है. उधर सीएम ने अपने इस्तीफे के लिए कुछ शर्तें आलाकमान के सामने रखी हैं. इसमें बेटे को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना शामिल है. इस हलचल के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनाने के लिए रास्ता लगभग साफ होता दिख रहा है.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर