Friday, July 31, 2026

यूपी के लखीमपुर खीरी में ट्रक और वैन की टक्कर में 10 की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख

न्यूज डेस्क : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी ज़िले में ट्रक और मैजिक वैन में टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई. इस संबंध में लखीमपुर खीरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह हुआ, जब एक मैजिक वैन लखीमपुर से बहराइच की तरफ जा रही थी.

इसे भी पढ़ें : सीएम योगी का सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त बयान, नहीं होगी अनुमति

उन्होंने कहा, “धौरहरा कोतवाली इलाक़े के भरेहटा गांव के पास बहराइच की तरफ से आ रहे ट्रक से मैजिक वैन की भिड़ंत हो गई. हादसे में 10 लोगों मौत हो गई.” डीएम ने बताया कि मरने वालों में तीन महिलाएँ भी शामिल हैं. छह लोग बहराइच ज़िले के निवासी हैं. बाक़ी लोगों की पहचान की जा रही है.

इधर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर हादसे को लेकर दुःख जताया है और मृतकों के परिवारों की मदद और घायलों के इलाज की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर