Wednesday, November 4, 2026

झारखंड मंत्रालय में सीएम हेमंत ने प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को सौंपी नियुक्ति-पत्र, परिजनों में खुशी का माहौल

न्यूज डेस्क: झारखंड मंत्रालय में आयोजित नव नियुक्त इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति-पत्र वितरण किया गया. इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए. सीएम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और राज्य के युवाओं को सरकारी सेवा में आने के लिए शुभकामनाएं दी.

सीएम ने अभ्यार्थियों को दी शुभकामनाएं 

इस कार्यक्रम में सीएम हेमंत ने कहा कि आज यहां उपस्थित सभी नव नियुक्त अभ्यार्थियों को नई जिम्मेदारी देने का सौभाग्य मिला है, आप और आपके परिजनों को इस ऐतिहासिक अवसर पर बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. यह अवसर केवल चयनित अभ्यार्थियों के लिए नहीं, बल्कि झारखंड के शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. हमारी सरकार लगातार पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़न के हेतू प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.

इसे भी पढ़े: पश्चिम बंगाल में 1 जून से महिलाओं की फ्री बस राइड सेवा शुरु, शुभेंदू सरकार के अहम फैसले जाने

मुख्यमंत्री ने किया नियुक्ति पत्र वितरण 

इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 316 वन नियुक्त सहायक आचार्यों और 17 महिलाओं पर्यवेक्षिकाओं को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरण किया. नौकरी का अधिकार पत्र पाते ही इन सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली.

इस समारोह में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए चुने गए शिक्षक शामिल थे. मुख्यमंत्री ने कुल मिलाकर इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को यह नियुक्ति-पत्र सौंपा गया. इस बहाली से राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और शैक्षणिक व्यवस्था मजबूती होगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर