Friday, October 30, 2026

सासाराम में फास्ट पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में लगी आग, लगातार दूसरे दिन ट्रेन के कोच में आग लगने की घटना

सासाराम : बिहार के सासाराम जंक्शन पर सोमवार अहले सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। सासाराम से पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 53212 सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रेन की पांचवीं बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई।

इसे भी पढ़ें : पलामू के दारूडीह में ससुराल आए युवक ने लगाई फांसी, 8 दिन पहले ससुराल आया था युवक

आग लगते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में चीख-पुकार की स्थिति बन गई और लोग जान बचाने के लिए ट्रेन से बाहर निकलने लगे। इधर घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय मजदूरों व रेलकर्मियों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।

पीआरओ ने घटना को लेकर बताया

इधर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने घटना को लेकर कहा कि घटना के वक़्त ट्रेन खाली थी. दरअसल, ट्रेन स्टेशन के प्लेटफ़ार्म नंबर 6 पर खड़ी थी. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, ट्रेन की बी-3 बोगी के टॉयलेट वाले हिस्से से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया. कुछ ही देर में धुआं आग में बदल गया और बोगी के अंदर फैलने लगा.

आग पर जल्द ही पाया क़ाबू

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे. रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा बलों ने आग पर जल्द ही क़ाबू पा लिया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट अथवा किसी तकनीकी ख़राबी की आशंका जताई जा रही है . रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर