Saturday, June 27, 2026

गुजरात में अमित शाह ने किया टेक पार्क का उद्घाटन

न्यूज डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ नवनिर्मित मिलियन माइंड्स टेक पार्क और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर कैंपस का उद्घाटन किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि गुजरात आने वाले समय में देश का बड़ा सर्विस और डीप-टेक हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

गुजरात के औद्योगिक विकास की सराहना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने गुजरात के तेज औद्योगिक विकास की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे देश के कई राज्यों का दौरा करते हैं, लेकिन उद्योगों के विकास की जो रफ्तार गुजरात में दिखाई देती है, वह बेहद खास है। उन्होंने कहा कि राज्य ने क्षेत्रीय विकास के नए मानक स्थापित किए हैं और अब सरकार का लक्ष्य सर्विस सेक्टर में भी गुजरात को अग्रणी राज्यों में शामिल करना है। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डीप-टेक, डिजाइन इनोवेशन और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में वैश्विक पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 वर्षों में यही सेक्टर दुनिया की अर्थव्यवस्था को दिशा देंगे और भारत इसके लिए पूरी तैयारी कर चुका है।

युवाओं की प्रतिभा बनेगी भारत की ताकत

अमित शाह ने कहा कि भारत का युवा टैलेंट, टेक्नोलॉजी क्षमता और इनोवेशन इकोसिस्टम पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि गुजरात भविष्य में केवल मैन्युफैक्चरिंग का ही नहीं, बल्कि सर्विस और नॉलेज इकोनॉमी का भी बड़ा केंद्र बनेगा।

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में भ्रष्टाचार के आरोप में AFSO विजय टांक निलंबित, विजिलेंस जांच के बाद कार्रवाई

NID में इनोवेशन सेंटर की शुरुआत

गृह मंत्री ने अहमदाबाद स्थित राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। यहां उन्होंने गांधीनगर परिसर में शुरू किए गए ‘इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर’ को नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अमित शाह ने कहा कि NID केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमिता को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि संस्थान ने देश में डिजाइन और इनोवेशन की संस्कृति को नई दिशा दी है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर