रांची : राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के हॉस्टल में एमबीबीएस सेकेंड ईयर के छात्र अक्षित कुजूर ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें : बिहार में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर EOU की रेड, लाखों कैश और गहने बरामद
जानकारी के अनुसार, छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में मिला। घटना की सूचना मिलने पर रिम्स अस्पताल प्रबंधन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस छात्र के साथियों और हॉस्टल में रहने वाले अन्य विद्यार्थियों से पूछताछ कर रही है। वहीं, रिम्स प्रबंधन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मेडिकल छात्रों में शोक और तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।




