Thursday, November 5, 2026

कोकर में नाले से बरामद शव मामले में पिता का इंकार, बोले – अदिति का शव नहीं

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर खोरहा टोली से लापता हुई 18 महीने की मासूम बच्ची अदिति पांडे का लगातार तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया। लेकिन एक बच्ची का शव गाड़ीगांव इलाके के एक बड़े नाले से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बरामद शव को देखकर अदिति पांडे के पिता ने यह पुष्टी कि की यह शव उसकी बच्ची का नहीं है।

जानकारी के अनुसार, अदिति शनिवार को अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। काफी देर तक बच्ची का पता नहीं चलने पर परिवार के लोगों ने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

पुलिस ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस और स्थानीय लोग लगातार बच्ची की तलाश में जुटी हुई है। इलाके में कई जगहों पर सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस ने अदिति का पता बताने वाले व्यक्ति के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की थी। बच्ची की उम्र कम होने के कारण पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: NTA ने रद्द की NEET UG 2026 परीक्षा, पेपर लीक से जुड़ा है मामला

नाले में मिला बच्ची का शव

पुलिस को आशंका थी कि बच्ची किसी हादसे का शिकार होकर नाले में गिर गई होगी, क्योंकि घर के पास ही बड़ा नाला बहता है। इसी आधार पर आसपास के नालों और जलभराव वाले इलाकों में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। मंगलवार को गाड़ीगांव इलाके के बड़े नाले से एक बच्ची का शव बरामद होने के बाद आशंका जताई जाने लगी की यह शव कहीं अदिति पांडे का तो नहीं, लेकिन बच्ची के पिता ने यह पुष्टि कि की यह शव उसकी बच्ची का नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर