Wednesday, November 4, 2026

NTA ने रद्द की NEET UG 2026 परीक्षा, पेपर लीक से जुड़ा है मामला

न्यूज डेस्क: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। राजस्थान से उठे पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया। दावा किया जा रहा था कि परीक्षा से पहले वायरल हुए 125 गेस सवाल असली प्रश्न पत्र से हूबहू मेल खा रहे थे। इसके बाद परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे थे।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

3 मई को हुई परीक्षा फिर से होगी

NTA ने स्पष्ट किया है कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी। एजेंसी ने यह भी कहा है कि छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी और उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। NTA ने कहा है कि परीक्षा से जुड़े कुछ मामलों को केंद्रीय जांच एजेंसियों के पास भेजा गया है ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो सके।

NTA ने जारी किया नया बयान

NTA ने 10 मई 2026 को जारी प्रेस रिलीज के बाद एक नया बयान जारी कर बताया कि 8 मई को NEET UG 2026 से जुड़े कुछ मामलों को जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया था। एजेंसी के अनुसार, परीक्षा की सुरक्षा और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। NTA ने अपने बयान में कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को फेयर, सिक्योर और क्रेडिबल तरीके से आयोजित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें।

यह भी पढ़ें: असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने 4 मंत्रियों संग दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी रहे मौजूद

छात्रों में बढ़ी चिंता

NEET UG परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। कई छात्र लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अब दोबारा परीक्षा होने से छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर कई सवाल उठे थे। कुछ छात्रों और कोचिंग संस्थानों ने दावा किया था कि परीक्षा से पहले वायरल हुए प्रश्न और असली पेपर में काफी समानता थी। इसके बाद विपक्षी दलों और छात्र संगठनों ने भी जांच की मांग की थी।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर