Saturday, October 31, 2026

हिमाचल के चंबा में 300 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, 6 लोगों की मौत 4 अन्य घायल

न्यूज डेस्क: चंबा के चंबा-पपठानकोट एनएच पर तुनुहट्टी क्षेत्र के काकीरा घार के पास रात के करीब 3 बजे हुआ. जानकारी के अनुसार, धर्मशाला से डलहौजी की ओर जा रही एक इनोवा टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर फीट गहरी खाई में जा गिरी. वहीं इस हादसे में 5 पर्यटकों और चालक सहित 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

तेज हवाज सुनकर पहुंचे लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने हादसे की तेज आवाज सुनी और तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने बारिश और अंधेरा के बीच ही राहत बचाव कार्य शुरू किया. रात के समय तेज बारिश हो रही थी जिस कारण टीम को रेस्क्यू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया.

इसे भी पढ़े: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को चिट्ठी लिख पूछा-जेटेट भाषा विवाद पर पार्टी का क्या है स्टैंड

गाड़ी में गुजरात के 10 लोग सवार 

जानकारी के अनुसार, गाड़ी में सवार ज्यादातर पर्यटक गुजरात के थे. वहीं दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी मंडी जिले की है जिसमें करीब 10 लोग सवार थे. गंभीर रूप से घायल 3 पर्यटकों को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया. हादसे के दौरान उस क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी, जिस कारण सड़क पर काफी फिसलन थी. आशंका है कि खराब मौसम और फिसलन के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ.

फिलहाल अबतक हादसे के सही कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरु कर दी है. पुलिस अधीक्षक चंबा ने विजय कुमार सकलानी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है, वहीं प्रशासन ने मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी देने का प्रयास कर रही है.

सड़क के किनारे नहीं थी पैराफिट

घटनास्थल पर सड़क के किनारे पैराफिट नहीं थी. जिस कारण से गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई और कई लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस ने शवों को अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेस की जगह पिकअप गाड़ी में ले जाती थी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर