कोडरमा में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, ग्रामीणों का वन विभाग और प्रशासन पर फूटा गुस्सा

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा के सतगावां प्रखंड के कटैया पंचायत अंतर्गत ग्राम भाखरा में शुक्रवार की रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. वहीं इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. हाथियों ने स्कूल कार्यालय में घुसकर सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफर-तफरी मच गई.

घर लौटने के दौरान हमला

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात भाखरा निवासी 47 वर्षीय पृथ्वी सिंह बासोडीह बाजार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सड़क पर अंधेरे में खड़े एक जंगली हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया. हाथी ने उन्हें पटक-पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस हमले में उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई और पास के एक घर की ओर भागकर शोर मचाने लगे.

इसे भी पढ़े: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, ED की कार्रवाई के बाद सियासत तेज

हाथियों ने बर्बाद किया गेहूं

इसके अलावा हाथी स्कूल के कार्यालय में घुस गया. जहां हाथियों ने वहां रखें अलमारी और अन्य सामानों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं हाथी ने 80 वर्षीय राजा सिंह के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गया और गेहूं खा लिया इसके साथ ही हाथियों ने गेहूं बर्बाद कर दिया. हाथियों ने 55 वर्षीय बाले राम के घर को निशाना बनाया और दीवार तोड़ दिया. जिससे उसे भारी नुकसान हुआ. हाथियों के इस हमले से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई सभी लोग डरे सहमे हुए है.

वन विभाग और प्रशासन पर ग्रामीणों का आक्रोश

इस घटना से कटैया पंचायत के ग्रामीणों में वन विभाग और जिला प्रशासन के प्रति आक्रोश दिखाया.  ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में हाथियों का हमला लगातार जारी है, लेकिन विभाग की इस ओर विशेष रुप से ध्यान नहीं दे रही है. गौरतलब है कि इससे पहले भी कटैया में हाथी ने एक युवक की जान ले ली थी, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने 2 बार सड़क जाम किया था. ग्रामीणों का आरोप है कि वरीय अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया, जिस कारण से आज एक और व्यक्ति हाथी के हमले से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रही है.

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर