Saturday, June 27, 2026

मणिपुर में असम राइफल्स का बड़ा ऑपरेशन, सेनापति जिले से भारी मात्रा में हथियार बरामद

इंफाल: मणिपुर के सेनापति जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। असम राइफल्स ने माराॅनमेई हिल रेंज क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। यह कार्रवाई 7 मई 2026 को खुफिया सूचना के आधार पर की गई। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों और उग्रवादी संगठनों तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार यह ऑपरेशन 16 असम राइफल्स की टीम ने चलाया। अभियान में ARFIU और 3 CIB से मिली खुफिया जानकारी के साथ स्थानीय सूत्रों से भी इनपुट प्राप्त हुआ था। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए।

भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त

तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने कुल 15 हथियार बरामद किए। इनमें AK-47 राइफल, MP-5 राइफल, .303 राइफल, .22 राइफल, देशी निर्मित बॉल्ट एक्शन हथियार, .32 और .22 पिस्टल तथा शॉटगन शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के जिंदा और खाली कारतूस भी बरामद किए गए।

सुरक्षा बलों को अभियान के दौरान 5.56 एमएम, 9 एमएम, .303 एमएम, .32 एमएम और 12 बोर के कई राउंड मिले। साथ ही स्नाइपर बुलेट भी बरामद की गई। अधिकारियों के अनुसार इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

अवैध हथियार नेटवर्क को बड़ा झटका

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा है। असम राइफल्स ने कहा कि उग्रवादी गतिविधियों पर रोक लगाने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आगे भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे। अधिकारियों के मुताबिक मणिपुर के संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है। सुरक्षा बलों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की हिंसक घटना को रोका जा सके।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर