Wednesday, July 22, 2026

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से झारखण्ड के बधिर क्रिकेट खिलाड़ियों ने लोकभवन में की मुलाकात

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज झारखण्ड बधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों के एक शिष्टमंडल ने लोक भवन में मुलाकात की। शिष्टमंडल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि विषम परिस्थितियों एवं सीमित संसाधनों के बावजूद टीम के खिलाड़ियों ने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है तथा ‘तृतीय टी-20 नेपाल डीफ क्रिकेट टूर सीरीज ऑफ इंडिया 2026’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया है।
राज्यपाल ने टीम के खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण एवं टीम भावना का सशक्त प्रतीक है। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर यह सिद्ध किया है कि चुनौतियाँ सफलता के मार्ग में बाधा नहीं बन सकतीं।
उन्होंने कहा कि क्रिकेट देश का अत्यंत लोकप्रिय खेल है तथा हर्ष है कि झारखण्ड के खिलाड़ी क्रिकेट सहित विभिन्न खेल विधाओं में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य एवं देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। यहाँ के युवाओं में खेलों के प्रति विशेष रुचि एवं अपार प्रतिभा विद्यमान है, जिसे उचित प्रोत्साहन एवं अवसर प्रदान किए जाने की आवश्यकता है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और वे खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव प्रयासरत हैं। उन्होंने झारखण्ड बधिर क्रिकेट संघ को यथासंभव सहयोग एवं प्रोत्साहन का आश्वासन भी दिया।
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर