Thursday, November 5, 2026

पश्चिम बंगाल और असम के नतीजों पर ममता बनर्जी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं ने क्या कहा?

नई दिल्ली : सोमवार को आए चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजे पर कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर चुनाव आयोग का सहारा लेने का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने 100 सीटें चुराई हैं. उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए. इससे पहले ममता बनर्जी ने बीजेपी पर ‘वोट लूट’ का आरोप लगाया है. वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मतगणना में केंद्रीय बलों का दुरुपयोग हुआ है. अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल पर ममता बनर्जी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कह रही हैं कि उनके साथ धक्का-मुक्की हुई.

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ आज करेंगे मुलाकात

‘बीजेपी की जीत अनैतिक’ – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर बीजेपी की भारी जीत पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर ‘वोट लूट’ का आरोप लगाया है. उन्होंने पत्रकारों से कहा, “बीजेपी ने 100 से ज्यादा सीटों की लूट की है. बीजेपी ने धोखाधड़ी की है. चुनाव आयोग अब बीजेपी आयोग बन गया है. हमने समय-समय पर इसकी शिकायत की है. लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था.”

ममता बनर्जी ने कहा, “बीजेपी की जीत अनैतिक है. इलेक्शन कमीशन ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ मिलकर जो किया है वो पूरी तरह अनैतिक है. उन्होंने जोर-जबरदस्ती से एसआईआर किया. अत्याचार किया. काउंटिंग एजेंटों को गिरफ़्तार किया है. हम वापसी करेंगे.”

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “असम और बंगाल साफ़ उदाहरण हैं कि चुनाव को बीजेपी ने चुनाव आयोग की मदद से चुराया है. हम ममता जी से सहमत हैं. बंगाल में 100 से ज़्यादा सीटें चुराई गईं.” राहुल गांधी ने लिखा, “हमने ये तरीक़ा पहले भी देखा है: मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, लोकसभा 2024 आदि. चुनाव चोरी, संस्था चोरी- अब और रास्ता ही क्या बचा है!” राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने 100 सीटें चुराई हैं. उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए.

अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कहा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मतगणना में केंद्रीय बलों का दुरुपयोग हुआ है. अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल पर ममता बनर्जी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कह रही हैं कि उनके साथ धक्का-मुक्की हुई. इस पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा, “अब क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से भी नीचे ले जाएंगे. देश के राजनीतिक इतिहास का ये एक घनघोर ‘काला दिन’ है. आज पूरा देश आक्रोशित है और लोकतंत्र व्यथित.”

उन्होंने आगे लिखा, “चुनावी व्यवस्था के नाम पर केंद्रीय बलों का जो दुरुपयोग मतगणना में आज बंगाल में हुआ है, ठीक वैसा ही घपला 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में अधिकांश जगह किया गया था, जिसकी साक्षात गवाह कन्नौज की विधानसभाएं थीं. फिर इसी निंदनीय मॉडल को फ़र्रुख़ाबाद के 2024 लोकसभा चुनाव में दोहराया गया था.” अखिलेश यादव ने लिखा, “सब जानते हैं क्या हुआ है और सच क्या है और जनमत की खुली लूट कैसे हुई है. घोर, घोर, घोर निंदनीय.”

बीजेपी की जीत पर सवाल : केजरीवाल

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी की जीत पर सवाल उठाया है. अरविंद केजरीवाल ने पूछा है कि बीजेपी दिल्ली और बंगाल को मोदी लहर में नहीं जीत पाई, तो अब कैसे जीत लिया. केजरीवाल ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “जिस दिल्ली और बंगाल को भाजपा ‘मोदी वेव’ की चरम सीमा पर नहीं जीत पाई. 2015 में दिल्ली में और 2016 में बंगाल में इनकी 3-3 सीटें आईं. उस दिल्ली और बंगाल को भाजपा ने तब जीत लिया जब मोदी जी की लोकप्रियता पूरे देश में पाताल में जा रही… कैसे?”

विधानसभा चुनावों के परिणाम

गौरतलब है कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की है. जबकि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ़ गठबंधन जीता है. तमिलनाडु में अभिनेता विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 206, टीएमसी को 80, कांग्रेस को 2 और लेफ्ट को 2 सीटें मिली हैं. असम में बीजेपी को 102, कांग्रेस को 21, एआईयूडीएफ़ को 2 और अन्य को 1 सीट मिली.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर