Thursday, August 6, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ आज करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाक़ात करेंगे. वह आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं. राष्ट्रपति से मुलाक़ात में सीएम भगवंत मान आप के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर ‘ग़ैरक़ानूनी दलबदल’ का मुद्दा उठाएंगे. इससे पहले भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा था, “मुझे लगता है कि राष्ट्रपति हमारी बात सुनेंगी. राष्ट्रपति संविधान की संरक्षक हैं, वह देश की संवैधानिक प्रमुख हैं.”

इसे भी पढ़ें : BJP की जीत पर पीएम मोदी ने कहा, गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने तंज कसते हुए कहा, “मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है. लेकिन इतना ज़रूर है कि भगवंत मान को अपने सभी विधायकों पर कड़ी नज़र रखनी चाहिए. कहीं वे भाजपा कार्यालय पहुंचकर मोदी जी के जश्न में शामिल न हो जाएं.”

गौरतलब है कि 24 अप्रैल 2026 को राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे, इसे राज्यसभा सभापति ने मंज़ूरी भी दे दी थी. लेकिन आप नेताओं का कहना है कि इन सांसदों पर दलबदल क़ानून लागू होना चाहिए और इनकी सदस्यता जानी चाहिए.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर