बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री रामनाथ सिंह से मांगी मदद, दिसंबर से शुरु होगा परिचालन

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला पुल टूटने के बाद सरकार ने ऐक्शन लेते हुए इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पुल टूटने के संबंध में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मदद मांगी. आपको बता दें कि रविवार की देर रात उत्तर बिहार को भागलपुर से जोड़ने वाली विक्रमशिला पुल की कई हिस्से टूट गई, जिससे दोनों का संपर्क टूट गया.

पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही सीएम सम्राट ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से संपर्क करके बोर्डर रोड निगम से पुल की मरम्मत को लेकर मदद मांगी है. इस बात पर रक्षा मंत्री ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है.

दिसंबर से शुरु होगा परिचालन 

पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि भागलपुर विक्रमशिला पुल टूटने की जांच के लिए विशेषज्ञ टीम भेजी गई और वहां के कार्यपालक अभियंता के निलंबित कर दिया गया है. सोमवार को उन्होंने सूचना भवन में प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान कहा कि एक महीने पहले ही पुल की जांच की गई थी, जिसमें किसी भी प्रकार की कोई मेजर फाल्ट नहीं पाई गई थी और रविवार की रात अचानक पुल टूट गया. यह पुल उत्तर प्रदेश पुल निगम के द्वारा बनाया गया था.

2001 से ही इस पर आवागमन चल रहा था. दक्षिण बिहार को उत्तर बिहार से जोड़ने के लिए मुंगेर के श्रीकृष्ण सिंह सेतु और खगड़िया में बने नदी पर पुल को वैकल्पिक मार्ग के रुप में इस्तेमाल करने का सलाह दिया गया है. इसके साथ ही पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष ने सूचना भवन में कहा कि सेतु के स्पैन को बनाने में लगभग 3 महीने का समय लग सकता है. वहीं साल के अंतिम महीने दिसंबर से विक्रमशिला स्तु के सामानांतर गंगा नहीं पर फिर से वाहनों का परिचालन शुरु हो जाएगा.

इसे भी पढ़े: बिहार में आपसी रंजिश में 2 सगे भाईयों पर किया गया चाकू से जानलेवा हमला, एक की मौत व एक अन्य गंभीर

किसी को कोई हताहत नहीं  

इस घटना से किसी को घायल या हताहत होने की को सूचना नहीं मिली है. वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी कि कुल 4.7 किलोमीटर लंबा विक्रमशिला सेतू जिले में भागलपुर और नवगछिया को जोड़ता है. वहीं जिला अधिकारी नवल किशोर चौधरी ने कहा कि रात के 12.50 बजे पुल के पिलर संख्या 133 के पास 2 स्लैब के बीच दरार बन गई और कुछ ही देर में नहीं में गिर गई. सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां से सभी वाहनों और लोगों को हटाया गया था.

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर