Friday, October 30, 2026

पश्चिम बंगाल में काउंटिंग के पहले कई जगहों पर हंगामा, वीवीपैट पर्चियों के बाहर मिलने पर भड़की सीपीएम

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती सोमवार सुबह शुरू हो गई है. बंगाल की 294 में से 293 विधानसभा (विस) सीटों के परिणाम आज घोषित होंगे। राज्य के 77 मतगणना केंद्रों पर बेहद कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है और दोपहर तक साफ हो जाएगा कि बंगाल में किसकी सरकार बनेगी।

इस बीच मतगणना शुरू होने से पहलेउत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में VVPAT पर्चियां मिलने से हड़कंप मच गया. ये पर्चियां नाली और कूड़े के ढेर में पड़ी मिलीं, जिसके बाद सीपीआईएम (CPI-M) और अन्य विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल, असम व तमिलनाडु समेत 4 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में काउंटिंग जारी, रूझान शुरू

इधर बैलट पेपर को लेकर चल रही समस्या के चलते सिलीगुड़ी महकमा के तीनों विधानसभा क्षेत्र में अभी तक काउंटिंग शुरू नहीं हो सकी है। इधर राज्य इकाई के बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें भारी जीत का पूरा भरोसा है. समिक भट्टाचार्य ने कोलकाता के एक मतगणना केंद्र के बाहर कहा, “राज्य के लोगों ने पहले ही तृणमूल कांग्रेस की सरकार को नकार दिया है.” उन्होंने कहा, “कुछ घंटों में सीटों के भारी बहुमत से यह साफ हो जाएगा कि ममता बनर्जी और जनता की लड़ाई में जनता ने ममता बनर्जी को नकार दिया है.”

बंगाल में बीजेपी की जीत होगी 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर कहा, “आनंद और उल्लास का जो क्षण है वह 4 मई तक और उसके बाद भी बना रहेगा, क्योंकि बंगाल में बीजेपी की पक्की जीत होने वाली है।”

हुमायूं कबीर को किंग मेकर बनने की उम्मीद

आम जनता उन्नयन पार्टी (एयूजेपी) के संस्थापक और रेजिनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हुमायूं कबीर ने कहा, “आम जनता उन्नयन पार्टी के जो भी उम्मीदवार जीतेंगे, उन सभी को बरहामपुर शहर बुलाया जाएगा। वे एक होटल में इकट्ठा होंगे और मैं स्वयं उनके साथ उपस्थित रहूंगा। मुझे विश्वास है कि कल किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। हमारी पार्टी किंगमेकर की भूमिका निभाएगी। तृणमूल कांग्रेस या भाजपा पहले या दूसरे स्थान पर आ सकती हैं, लेकिन मेरी पार्टी तीसरे स्थान पर आएगी और किंगमेकर की भूमिका में बनी रहेगी। मुझे विश्वास है कि मेरी पार्टी के अधिकांश उम्मीदवार जीतेंगे।”

पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई. शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी की बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है और बीजेपी पहली बार राज्य में सरकार बनाने की उम्मीद कर रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर