न्यूज डेस्क: जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेच्छा बादशाही मार्ग में बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोप है कि नकाबपोश बाइक सवार युवक ने चलती कार पर सामने से फायरिंग की. घटना दूल्हे के घर से 5 किलोमीटर दूर हुई, जहां दूल्हे पर 3 राउंड फायर की गई. वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी गई.
Highlights:
फायरिंग से मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी आजाद बिंद की शादी अपने घर से 10 किलोमीटर दूर खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में तय हुआ था. शाम को शादी की कुछ रीति रिवाज के बाद बारात घर से निकली और दूल्हे की गाड़ी 5 किलोमीटर दूर पहुंची, तभी एक अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे पर निशाना साधकर फायरिंग कर दी. जिसके बाद अचानक हुए हमले से हड़कंप मच गया.
इसे भी पढ़े: बिहार के दरभंगा में युवक को प्यार करना पड़ा भारी, बांध किनारे मिला शव, तीन संदिग्ध हिरासत में
कार के सामने से मारी गोली
गोली लगते ही दूल्हा खून से लथपथ हो गया. परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल के डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि अस्पताल लाने के दौरान ही युवक की मौत हो गई थी. घटना की जानकारी पर आसपास के सभी पुलिस मौके पर पहुंचे. वहीं दूल्हे की कार में सवार लोगों ने कहा कि अचानक बाइक सवार बदमाशों ने कार के सामने से फायरिंग कर दी. आरोपियों ने अपना चेहरा ढका हुआ था और गाड़ी में नंबर प्लेट भी नहीं दिख रहा था. वहीं घटना के समय गाड़ी में बैठे सभी लोग डर गए थे. गोली लगने के बाद दूल्हा बोलता रहा कि वह अब नहीं बचेगा.
दुल्हे परिजनों ने कहा
दूल्हे की बहन ने कहा कि 2 दिन पहले भाई को धमकी मिली थी और लग भी रहा था कि शादी में लड़ाई-झगड़ा होगा. मम्मी ने भी कहा था कि पुलिस को इस बारे में जानकारी दे दिया जाए, लेकिन लड़की पक्ष मौजूद होंगे तो ऐसी कोई बात नहीं होगी. बहन ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. वहीं दूल्हे के पिता राम लखन ने कहा कि बारात घर से निकली और जानकारी मिली की बेटे को गोली मार दी गई है. 3 साल पहले कुछ लोगों ने उनके और उनके बेटे की हाथ-पैर तोड़ दी थी.
घटना को लेकर एसपी कुंवर सिंह ने कहा कि शादी से नाराज लड़की के एक रिश्तेदार प्रदीप ने अपने साथी रवि के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.


