Wednesday, July 22, 2026

अंडमान-निकोबार में बना नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, समुद्र के नीचे फहराया गया दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा

न्यूज डेस्क: अंडमान-निकोबार प्रशासन ने शनिवार को एक अनोखी उपलब्धि हासिल करते हुए नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। स्वराज द्वीप (हैवलॉक आइलैंड) के प्रसिद्ध राधानगर बीच पर समुद्र के नीचे दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस ऐतिहासिक अभियान के दौरान 60 गुणा 40 मीटर का विशाल तिरंगा पानी के भीतर स्थापित किया गया। इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए कई सरकारी एजेंसियों और प्रशिक्षित स्कूबा गोताखोरों ने मिलकर काम किया। समुद्र के भीतर इतने बड़े तिरंगे को फहराना बेहद चुनौतीपूर्ण था, जिसके लिए खास योजना और तालमेल की जरूरत पड़ी। अंडमान और निकोबार पुलिस, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, इंडियन नेवी और इंडियन कोस्ट गार्ड के जवानों ने इस अभियान में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा अलग-अलग डाइविंग सेंटरों के अनुभवी गोताखोर भी इसमें शामिल रहे।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

कार्यक्रम में मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी

इस ऐतिहासिक मौके पर अंडमान-निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर डी. के. जोशी, चीफ सेक्रेटरी चंद्र भूषण कुमार और पुलिस कांस्टेबल एच. एस. धालीवाल मौजूद रहे। अधिकारियों ने इस उपलब्धि को देश के लिए गर्व का क्षण बताया। सुबह करीब 10:35 बजे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज Rishi Nath ने इस उपलब्धि की आधिकारिक पुष्टि की।

इसके बाद उन्होंने लेफ्टिनेंट गवर्नर डीके जोशी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा। समुद्र के नीचे विशाल तिरंगा फहराने की इस पहल को देशभक्ति, साहस और टीमवर्क का शानदार उदाहरण माना जा रहा है। यह उपलब्धि न केवल अंडमान-निकोबार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय बन गई है। प्रशासन का मानना है कि इस रिकॉर्ड के बाद अंडमान-निकोबार के समुद्री पर्यटन और स्कूबा डाइविंग गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। राधानगर बीच पहले से ही देश-विदेश के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

यह भी पढ़ें: 

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर