Friday, June 19, 2026

डुमरी विधायक जयराम महतो की पार्टी JLKM के केंद्रीय सचिव संजय कुमार महतो पर लगे गंभीर आरोप, निष्कासित

रांची : डुमरी विधायक जयराम महतो की पार्टी के नेता पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगा है। जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव संजय कुमार महतो पर कंपनी का दलाल बनकर विस्थापितों से सौदा करने का आरोप लगा है। इन आरोपों के बाद जयराम महतो ने संजय कुमार महतो को तीन साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में आंगनबाड़ी : डिजिटल जाल में खोता पोषण, सेविकाएं परेशान, महिला व बच्चे वंचित

सरायकेला में जेएलकेएम जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि एक बार फिर से जयराम महतो की पार्टी के केंद्रीय सचिव संजय कुमार महतो पर हजारीबाग के गोंदलपुरा और बड़कागांव पूर्वी के विस्थापितों से कंपनी का दलाल बनकर सौदा करने का आरोप लगा।

संजय कुमार महतो कंपनी के बिचैलिये बनकर जैसे ही गांव में पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद संजय कुमार महतो ने लिखित रूप से इस बात को स्वीकार किया कि वो कंपनी का दलाल बनकर वहां पहुंचे थे। इसके बाद कान पकड़कर माफी मांगने और माफीनामा देने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें छोड़ा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जयराम महतो ने एक्शन लिया और संजय कुमार महतो को तीन साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर