Friday, June 19, 2026

पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर फिर होगा मतदान, चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क: इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया ने पश्चिम बंगाल के दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया है। आयोग ने यह निर्णय मतदान के दौरान मिली शिकायतों और बूथ स्तर की रिपोर्टों की जांच के बाद लिया है। रीपोलिंग 2 मई को कराई जाएगी। सभी प्रभावित मतदान केंद्र दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित हैं। चुनाव आयोग के अनुसार दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर फिर से वोट डाले जाएंगे।
इन बूथों से मतदान में गड़बड़ी और अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद आयोग ने जांच कर यह फैसला लिया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

डायमंड हार्बर के 4 बूथ भी शामिल

इसके अलावा डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर भी दोबारा मतदान कराया जाएगा। यहां भी मतदान प्रक्रिया को लेकर भारी शिकायतें सामने आई थीं। आयोग ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए रीपोलिंग जरूरी है। चुनाव आयोग ने अपने बयान में कहा कि मतदान के दौरान मिली शिकायतों, बूथ रिपोर्ट और जांच के आधार पर यह फैसला लिया गया है। आयोग का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गया में विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना

अन्य क्षेत्रों की रिपोर्ट का इंतजार

आयोग ने यह भी बताया कि Falta विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी शिकायतों की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद यह तय किया जाएगा कि वहां भी किसी मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान कराने की जरूरत है या नहीं। निर्वाचन आयोग की टीमें जिलों से मिलने वाली शिकायतों और मतदान केंद्रों की रिपोर्टों की लगातार समीक्षा कर रही हैं। आयोग ने संकेत दिए हैं कि जहां भी मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी के प्रमाण मिलेंगे, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर