Thursday, October 29, 2026

रांची में दत्तक मां की प्रेमी संग मिलकर हत्या करने वाली बेटी का खुलासा, मां के पेंशन की लालच में की घटना

रांची : राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में दत्तक मां की अपने प्रेमी संग हत्या करने बेटी को पुलिस ने प्रेमी अरबाज खान और एक अन्य सहयोगी समीर खान के साथ गिरफ्तार किया है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। आरोप है कि बेटी ने 24 अप्रैल की रात ही अपनी दत्तक मां नाहिद परवीन की बेरहमी से हत्या कर दी थी. बुधवार को सिटी एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया।

इसे भी पढ़ें : धनबाद पुलिस ने सैफी अब्बास उर्फ ‘मेजर’ को रिमांड पर लिया, वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का है करीबी

मामला को बताया था दुर्घटना 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआत में इस मामले को यह कहते हुए कि नाहिदा परवीन की मृत्यु बाथरूम में गिरने के कारण हुई है, एक दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी. हालांकि, 25 अप्रैल को अंतिम संस्कार से पूर्व जब शव को स्नान कराया जा रहा था, तब मृतका के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले थे. इसके बाद ही मृतका के देवर मोहम्मद हलीम ने डोरंडा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.

बाद में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में नाहिदा परवीन के शव को कब्र से निकालकर मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि दम घोंटकर की गई हत्या थी. पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई कि मृतका नाहिदा परवीन पेंशनभोगी विधवा महिला थीं. पति की मौत के बाद खाते में पीएफ का बड़ा हिस्सा और नियमित पेंशन की राशि थी, जिसके लालच में ही बेटी ने अपनी दत्तक मां को मरवा डाला.

बेटी के प्रेम संबंध से थी नाराज

बताया जा रहा है कि मृतका की बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान पर काफी पैसे खर्च करती थी. बेटी अरबाज से निकाह करना चाहती थी, जिसका नाहिद परवीन कड़ा विरोध कर रही थीं. ऐसे में संपत्ति और प्रेम संबंध में बाधा बन रही मां को रास्ते से हटाने के लिए बेटी ने अपने प्रेमी अरबाज, उसके दोस्त समीर और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई. 24 अप्रैल की रात आरोपियों ने तकिए से मुंह दबाकर नाहिदा परवीन की हत्या कर दी. बाद में मोहल्ले और रिश्तेदारों में यह अफवाह फैला दिया कि बाथरूम में गिरने से उनकी मौत हुई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर