Thursday, July 23, 2026

भागलपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, 12 घंटे के भीतर हुई कार्रवाई

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में हुए चर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी का पुलिस ने मुठभेड़ में एनकाउंटर कर दिया। घटना के करीब 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी रामधनी यादव को गोलीबारी के दौरान ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में डीएसपी नवीन, इंस्पेक्टर परमेश्वर और इंस्पेक्टर मृत्यंजय घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में बदमाशों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार की मौत हो गई, जबकि नगर परिषद चेयरमैन राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की जांच

भागलपुर के एसपी प्रमोद यादव ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके आधार पर मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पहचान हुई। रामधनी यादव नगर परिषद की डिप्टी चेयरमैन नीलम देवी का पति बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और हथियार बरामद करने के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान सुल्तानगंज थाना से करीब 200 मीटर दूर बाइपास रोड इलाके में उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में रामधनी यादव को गोली लगी।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

टेंडर विवाद को लेकर साजिश

पुलिस और अपराधियों के बीच करीब 15 मिनट तक गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल आरोपी रामधनी यादव को मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नगर परिषद के टेंडर को लेकर विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि रामधनी यादव एक टेंडर हासिल करना चाहता था, जिसका चेयरमैन राजकुमार गुड्डू विरोध कर रहे थे। इसी विवाद के बाद हत्या की साजिश रची गई। सूत्रों के मुताबिक, बदमाश चेयरमैन की हत्या करने पहुंचे थे, लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार ने विरोध किया। इसके बाद अपराधियों ने दोनों पर फायरिंग कर दी। कृष्णा भूषण कुमार को सिर में गोली लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में तीन बदमाश नगर परिषद कार्यालय के चेयरमैन चैंबर में घुसते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में झोले थे, जिनसे उन्होंने पिस्टल निकाली। पिस्टल देखते ही कार्यालय में मौजूद लोग जान बचाकर बाहर भागने लगे। इसी दौरान कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार ने अपराधियों का विरोध किया और उनकी पिस्टल छीनने की कोशिश की। फुटेज में दिख रहा है कि दो अन्य बदमाश उन्हें पकड़कर चैंबर के बाहर ले जाते हैं और गोली मार देते हैं।

यह भी पढ़ें: JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस ने सौंपी केस डायरी, 6 मई को अगली सुनवाई

मजदूरों के वेश में बदमाश

पुलिस के अनुसार, घटना में कुल पांच अपराधी शामिल थे। इनमें से तीन बदमाश कार्यालय के अंदर घुसे थे। एक आरोपी हाफ पैंट पहने था, जबकि दो अन्य ने मजदूरों की तरह गमछे से चेहरा ढंक रखा था। इसी कारण सुरक्षा गार्ड को उन पर शक नहीं हुआ। पुलिस ने मामले में दीपक नाम के एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दीपक पहले भी हत्या के मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर