Thursday, November 5, 2026

राँची में कब्र से निकाला गया महिला का शव, हत्या के आरोप में बेटी समेत तीन गिरफ्तार

राँची: झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मनिटोला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। शुरुआत में इसे सामान्य मौत मानकर शव को दफना दिया गया था, लेकिन बाद में पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला की स्वाभाविक मौत नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। इतना ही नहीं, गुनाह को छिपाने के लिए आनन-फानन में शव को दफना भी दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या के मामले में मृतका की सगी बेटी का नाम सामने आया है। पुलिस ने बेटी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कब्र से निकलवाया गया शव

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया। कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में भारी सुरक्षा के बीच महिला के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स  भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ही अब वह अहम कड़ी होगी, जो यह साफ करेगी कि महिला को किस बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया।

ये खबर भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: जांच कमेटी , बोकारो-हजारीबाग में करेगी फील्ड का दौरा, दौरे से पहले जिलों से लेगी ब्योरा

सामान्य मौत नहीं, वेल-प्लान्ड मर्डर

शुरुआत में इस घटना को एक सामान्य मौत मानकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। महिला के शव को कब्र में दफन कर दिया गया, लेकिन पुलिस को मिली गुप्त सूचना ने पूरी कहानी बदल दी। जांच की सुई जब घूमनी शुरू हुई, तो परत दर परत सच सामने आने लगा। पुलिस के अनुसार, यह कोई स्वाभाविक मौत नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या थी।

बेटी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मृतका की बेटी ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का मानना है कि हत्या पहले से सोची-समझी साजिश के तहत की गई। घटना के बाद मामले को छिपाने के लिए इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की गई, ताकि किसी को शक न हो।

डोरंडा थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मृतका की बेटी और उसके दो अन्य सहयोगियों को हिरासत में ले लिया। तीनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे असली वजह क्या थी। प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद और आपसी रंजिश जैसे कारण सामने आ रहे हैं, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

ये खबर भी देखें:

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर