Wednesday, November 4, 2026

वीरेंद्र सचदेवा ने AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को पहनाया भाजपा का पटका

नई दिल्ली: AAP को बड़ा झटका देते हुए उसके सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी मिल गई है। इसके बाद मंगलवार को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी आधिकारिक रूप से BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली स्थित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्षवीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद योगेंद्र चंदोलिया और प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल मौजूद रहे। वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

राज्यसभा सभापति ने दी मंजूरी

24 अप्रैल को आप सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की थी कि पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में विलय कर रहे हैं। बाद में इन नेताओं ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कर ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने सातों सांसदों के भाजपा में विलय को मान्यता दे दी। इसके बाद इन सांसदों पर दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई का खतरा टल गया। इस फैसले के बाद राज्यसभा में भाजपा की संख्या और मजबूत हो गई है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

क्यों नहीं लगेगा दल-बदल कानून

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि संविधान के तहत यदि किसी दल के दो-तिहाई सांसद या विधायक अलग होकर किसी दूसरे दल में विलय करते हैं, तो उन पर दल-बदल विरोधी कानून लागू नहीं होता। इसी प्रावधान के तहत सातों सांसदों को राहत मिली है। राजनीतिक विश्लेषक बद्रीनाथ ने कहा कि अब इन सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग कानूनी रूप से कमजोर पड़ गई है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर