Friday, October 30, 2026

कोडरमा में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान ट्रेन से कटकर पश्चिम बंगाल के बर्धमान निवासी महिला की हुई मौत

न्यूज डेस्क: कोडरमा स्टेशन के धनबाद-गया रेलखंड में शुक्रवार की शाम एक चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला पटरियों के बीच गिर गई और ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान 24 वर्षीय मुस्कान मसी पश्चिम बंगाल के बर्धमान निवासी के रुप में हुई है. वह अपने 15 वर्षीय भांजी और दुधमुंहे जुड़वा बच्चे के साथ सियालदह- अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस से नई दिल्ली जा रही थी.

सामान लेने उतरी थी नीचे

जानकारी के अनुसार, मुस्कान आसनसोल से ट्रेन पकड़कर कोच बी-3 में सफर कर रही थी. जब ट्रेन कोडरमा स्टेशन पहुंची और खानपान का सामान लेने प्लेटफार्म पर उतर गई. इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी घबरा कर वह दौड़ते हुए ट्रेन में चढ़ने गई, लेकिन जैसे ही उसने पायदान पर पैर रखा वैसे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे गिर गई.

इसे भी पढ़े: शराब घोटाला मामले में विनय चौबे को सरकारी आवास पर दी गई थी 5 करोड़ रुपए बतौर रिश्वत, 4 आरोपियों का कबूलनामा

महिला जवान की निगरानी में है बच्चे

घटना को देखते ही एक यात्री चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची. महिला ट्रेन के नीचे लगभग 1 घंटे तक गंभीर रुप से घायल अवस्था में फंसी हुई थी. जवानों ने कड़ी मेहनत से उसे बाहर निकाला, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. हादसे के बाद स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई. वहीं टीम ने महिला के साथ सफर कर रही भांजी और दोनों जुड़वां बच्चों को अपने साथ ले जाकर आरपीएफ पोस्ट में रखा, जहां उन्हें महिला जवानों की देखरेख में रखा गया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर