Wednesday, November 4, 2026

ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को लेकर रेलवे चलाएगी 5 समर स्पेशल, बिहार–झारखंड यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

न्यूज डेस्क: रेलवे ने भीषण गर्मी और स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियों के दौरान बढ़ती भीड़ को राहत देने के लिए 5 समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है. पूर्व रेलवे के अंतर्गत आने वाले रुटों पर दबाव कम करने और यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने का उदेश्य दिया है. इससे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

यात्रियों को राहत देने का प्रयास

पूर्व रेलवे कोलकाता के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम मांझी ने कहा कि गर्मी के समय प्रवासी मजदूरों, छात्रों और परिवारों की आवाजाही अचानक बढ़ जाती है. वहीं नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या देखी जाती है जिसको लेकर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है. इन ट्रेनों के जरिए गुजरात से पूर्वी भारत तक यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

जाने किन रुटों में चलेगी स्पेशल ट्रेन

उधना– मालदा टाउन स्पेशल (09063/09064) यह ट्रेन 27 अप्रैल को उधना से रवाना होकर तीसरे दिन मालदा टाउन पहुंचेगी. जिसकी वापसी 29 अप्रैल से शुरू होगी. यह ट्रेन पूर्ण रूप से एयर कंडीशंड कोच के साथ चलाई जाएगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा.

गांधीधाम– मालदा टाउन स्पेशल (09463/09464) 25 अप्रैल से शुरू होकर यह ट्रेन गुजरात के गांधीधाम को सीधे मालदा टाउन से जोड़ेगी. इसमें जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा होगी, जिससे हर वर्ग के यात्रियों को लाभ मिलेगा.

इसे भी पढ़े: जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्याकांड मामले में छह घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

उधना– मालदा टाउन स्पेशल (09013/09014) 28 अप्रैल को दूसरी स्पेशल सेवा शुरू होगी. यह ट्रेन खासकर मध्यम वर्ग और सामान्य यात्रियों को ध्यान में रखकर चलाई जाएगी, जिसमें जनरल और स्लीपर कोच होंगे.

साबरमती BG– आसनसोल स्पेशल (09435/09436) 29 अप्रैल से शुरू होकर यह ट्रेन गुजरात के साबरमती से झारखंड–बंगाल के औद्योगिक क्षेत्र आसनसोल को जोड़ेगी. इसमें एयर कंडीशंड कोच की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को राहत देगी.

सुल्तानपुर– डंकुनी स्पेशल (04250/04249) यह ट्रेन 24 अप्रैल को शुरू होगी, जो उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प बनेगा. इसमें जनरल, स्लीपर और एसी तीनों प्रकार के कोच उपलब्ध रहेंगे.

आधिकारिक वेबसाइट से ले अपडेट

इन ट्रेनों का ठहराव न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर पर होगा. इससे भागलपुर, मुंगेर, जमालपुर औऱ आसपास के इलाकों के यात्रियों को सीधे कनेक्ट करेगी और उन्हें लंबी दूरी के लिए दूसरे ट्रेनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

गर्मियों में इन रुटों के लिए 200-300 वेटिंग लिस्ट रहती है. ऐसी स्थिति में स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलेगा. रेलवे ने स्पष्ट किया कि जल्द ही स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग के लिए तिथि की घोषणा की जाएगी. वहीं यात्रियों को सलाह दी गई कि वे आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी आरक्षण केंद्र से अपडेट ले सकते है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर