Friday, September 25, 2026

फॉर्च्यूनर से पहुंचे बदमाश, लूट के दौरान गोली चलने से साथी की हुई मौत, एक गिरफ़्तार

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड्डा मुख्य पथ पर जयपुर मोड़ के पास गुरुवार देर रात लूट की कोशिश के दौरान अपराधियों के बीच ही गोली चलने से एक बदमाश की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, रांची से साहिबगंज जा रही शीतल पेय कंपनी की फ्रिज लदी मालवाहक गाड़ी को रोककर लूटने के इरादे से चार अपराधी एमपी नंबर की फॉर्च्यूनर कार से पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में हाईवा जलाने की साजिश करने वाले राहुल दुबे गैंग के चार अपराधी गिरफ्तार

अस्पताल में छोड़कर भागे बदमाश

बदमाशों ने वाहन चालक के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट शुरू ही की थी कि इसी दौरान एक अपराधी द्वारा चलाई गई गोली उसके ही साथी को जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से घबराए अन्य साथी उसे फॉर्च्यूनर में डालकर देवघर सदर अस्पताल पहुंचे और वहीं छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एक संदिग्ध गिरफ़्तार

इधर, घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद एक युवक दोबारा अस्पताल लौटा, जहां पहले से मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक मृतक का रिश्तेदार है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर