Sunday, November 1, 2026

बेतिया में 4 महीने की गर्भवती महिला कॉन्स्टेबल की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के सहोदरा ताना क्षेत्र के सुपौली गांव में महिला सिपाही की ससुराल में गला घोटकर हत्या कर दी गई. वह पटना पुलिस बल में तैनात थी. मृतका की पहचान 27 वर्षीय संकेशी कुमारी के रुप में हुई और वो 4 महीने की गर्भवती थी. घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

ससुराल पक्ष पर आरोप

मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं घटना की सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया. जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ससुराल के अन्य सदस्य घटना को अंजान देने के बाद घर छोड़कर भाग गए है.

सहमति से हुआ प्रेम विवाह

मृतका के बड़े भाई दिनेश कुमार ने कहा कि 7 मार्च 2025 में संकेशी ने परिवार की सहमति से प्रेम विवाह किया था. 21 अप्रैल 2026 को उसकी छोटी बहन की शादी थी जिसमें शामिल होने वह मायके आई थी, शादी को लेकर घर में खुशियों का माहौल था. वहीं शादी के अगले दिन सुबह लगभग 7 बजे उसका पति आया और गाली- गलौज करते हुए उसे अपने साथ वापस ले गया. उसी शाम करीब 7 बजे उसकी आत्महत्या की खबर मिली.

जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और मायके पक्ष के लोग तुरंत ससुराल पहुंचे, जहां उन्हें संकेशी का शव जमीन पर पड़ा मिला. शव पर गला दबाने का निशान था, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या का रुप देने का प्रयास किया. मौके पर पहुंचने पर देखा की घर पर उसका पति मौजूद था बाकी के सभी लोग घर से फरार थे. बहन को बार-बार दहेज के लिए परेशान किया जाता था. नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी. उन्होंने दहेज में कार की मांग की थी.

इसे भी पढ़े: मुरादाबाद में मां-बेटे की संदेहास्पद मौत, मृतका महिला की बेटी पर लगा हत्या का आरोप, हुई गिरफ्तार

4 महीने की गर्भवती

परिवार के अनुसार, संकेशी कुमारी 4 महीने की गर्भवती थी. इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है. मृतक की मां ने बताया कि पति उसे लगातार प्रताड़ित करता था. उसने कई बार हमें इस बारे में बताया था. 1 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. वह पटना पुलिस में थी और उसका पति रेलवे में काम करता था. वह उसे दहेज के लिए परेशान करता और मारपीट करता था. उसने ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

पति गिरफ्तार, बाकी फरार

जानकारी पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सुजीत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हालांकि ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य फरार हैं. सहोदरा थानाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पति से पूछताछ की जा रही है.  की छानबीन चल रही है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिससे हत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर