Wednesday, November 4, 2026

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया भावुक संदेश

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बीते साल आज ही के दिन हुए आतंकी हमले की घटना को आज एक साल हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ‘आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे.’ बता दें कि पिछले साल 22 अप्रैल को पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में घूमने आए सैलानियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी. इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी.

नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद कर रहा हूं. उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा. एक राष्ट्र के तौर पर, हम दुख और संकल्प में एकजुट हैं.” उन्होंने कहा, “भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा. आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे.”

इसे भी पढ़ें : बिहार महिला आयोग ने पप्पू यादव को भेजा नोटिस, संसद सदस्यता को लेकर भी पूछा सवाल

पीड़ा हर भारतीय के दिल में आज भी

गृह मंत्री अमित शाह ने भी पहलगाम हमले के एक साल होने पर एक्स पर पोस्ट किया. अमित शाह ने लिखा, “आज के दिन हम पिछले साल हुए पहलगाम आतंकी हमले में खोई गई मासूम ज़िंदगियों को गंभीरता से याद करते हैं. अपने लोगों को खोने का दुख और पीड़ा हर भारतीय के दिल में आज भी है.” उन्होंने आगे लिखा, “आतंकवाद इंसानियत का सबसे बड़ा दुश्मन है, जिसके ख़िलाफ़ हमें एकजुट होकर लड़ना और उसे हराना है. भारत आतंकवाद और उसे पनाह देने वालों के ख़िलाफ़ अपनी सख़्त नीति जारी रखेगा.”

दिवंगतों की याद में स्मारक

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए वहां एक स्मारक बनाया गया है. लिद्दर नदी के किनारे काले संगमरमर से निर्मित एक स्मारक बनाया गया है, जिस पर 26 मृतकों के नाम अंकित हैं. वहीं बरसी पर इलाके की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. बता दें कि पिछले साल हुई इस घटना में आतंकियों ने लोगों से नाम और धर्म पूछकर महिलाओं और बच्चों के सामने गोली मारी थी. हालांकि बाद में भारतीय सेना ने 28 जुलाई 2025 को ऑपेरशन महादेव के तहत पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों को मौत के घाट उतारा था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर