Tuesday, July 28, 2026

सीएम योगी के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का प्रदर्शन, लखनऊ में निकली जन आक्रोश रैली

लखनऊ: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में मंगलवार को उतार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी ने जन आक्रोश रैली निकाली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकाली गई रैली में सैकड़ों महिलाओं के अलावा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, यूपी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के अलावा राज्य सरकार में शामिल व एनडीए में सहयोगी सुभासपा के नेता ओम प्रकाश राजभर भी मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने को लेकर जमकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा

जन आक्रोश रैली को लेकर सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल पारित न होने पर मातृशक्ति के सम्मान, गरिमा और अधिकारों की रक्षा तथा उनके सशक्तिकरण के लिए आज लखनऊ में आयोजित ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में आज बहनों के नेतृत्व में आयोजित यह ‘आक्रोश मार्च’ कांग्रेस, सपा, TMC और DMK के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ देश भर की जनता, विशेषकर ‘आधी आबादी’ में व्याप्त रोष का प्रतीक है। इस ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ को हर जनपद, मंडल एवं बूथ स्तर पर अभियान के रूप में आगे बढ़ाएंगे। यात्रा में सहभागी सभी मातृशक्ति का अभिनंदन।”

तेज धूप और ट्रैफिक जाम

जन आक्रोश पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विधान भवन के सामने पहुंची। इस दौरान हजरतगंज और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ देखने को मिली। रैली के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया था। लोहिया पथ, कैंट रोड, लालबत्ती चौराहा और परिवर्तन चौक जैसे इलाकों में लंबा जाम लग गया। तेज धूप के बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं ट्रैफिक संभालने में पुलिसकर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: बिहार में सीएम सम्राट चौधरी ने पलटा पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का फैसला, सीओ से जुड़ा है मामला

सुबह 4 बजे से ही जुटने लगे कार्यकर्ता

रैली में शामिल होने के लिए सीतापुर जिले से करीब पांच हजार महिला कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचीं। उन्हें लगभग 150 बसों और 50 निजी वाहनों के जरिए रवाना किया गया था। सुबह चार बजे से ही भाजपा कार्यालय पर महिलाओं का जुटान शुरू हो गया था। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए सुबह छह बजे से डायवर्जन लागू किया गया था।

ट्रैफिक संबंधी समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया गया, ताकि लोगों को राहत मिल सके। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित न होने को लेकर विपक्ष के खिलाफ यह प्रदर्शन किया। पार्टी का कहना है कि यह बिल महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जरूरी है और इसे पास न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर