Saturday, October 31, 2026

गढ़वा : नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत मामले का अब तक खुलासा नहीं, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के कुशवार गांव में पिछले दिनों नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अबतक रहस्यमय बना हुआ है. जंगल के किनारे दुपट्टे के सहारे झूलता हुआ शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआती तौर पर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी, वहीं मृतका के परिजन इसे हत्या करार दे रहे है.

हत्या की आशंका

कुशवार गांव निवासी सुनील साव की 16 वर्षीय पुत्री मनीषा का शव जंगल के किनारे संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका हुआ मिला था. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन परिजनों ने घटना की हालात को देखकर हत्या का दावा किया है.

इसे भी पढ़े:  हजारीबाग में शिक्षा विभाग का हाल बेहाल,16 की जगह मात्र 2 बीईईओ कार्यरत

विसरा से स्पष्ट होगा कारण

मामले को लेकर परिजनों का आरोप है कि छात्रा की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसे फंदे पर लटकाया गया है. वहीं पुलिस इस मामले की तकनीकी साक्ष्यों और अन्य संभावित पहलुओं पर गंभीरता से नजर रखते हुए जांच कर रही है. इसके साथ ही पुलिस ने विसरा को जांच के लिए एफएसएल रांची भेजा है ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके.

फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद खुलासा

थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हम हत्या के बिंदु को भी पूरी तरह से खारिज नहीं सकते हैं. वहीं सच्चाई जानने के लिए एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. जिसके आते ही मामले का पूर्ण उजागर किया जाएगा.

पुलिस के लिए यह गुत्थी सुलझाना एक बड़ी चुनौती बन हई है क्योंकि घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. वहीं पुलिस मृतका का कॉल डिटेल्स और करीबियों से पूछताछ कर रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके. फिलहाल सभी फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर