Monday, April 20, 2026

छत्तीसगढ़ के जशपुर में विमान हादसा, चार्टड विमान पहाड़ से टकराया, पायलट समेत दो की हुई मौत

न्यूज डेस्क : झारखंड के गुमला से सटे छत्तीसगढ़ के जशपुर से सोमवार को एक विमान हादसा हुआ, जिसमें पायलट समेत दो लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। घटना नारायणपुर क्षेत्र की बताई जा रही है, जिसमें प्राइवेट विमान पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, मंगलवार को पीएम मोदी करने वाले थे उद्घाटन

जानकारी के अनुसार यह एक चार्टर्ड प्लेन था जो रतनपहली के घने जंगलों में पेड़ों और पहाड़ियों से जा टकराया। प्लेन के टकराने से एक जोरदार धमाका हुआ और चंद ही मिनटों में आग लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह विमान काफी नीचे उड़ता हुआ दिखाई दिया था, जिसके बाद पहाड़ियों की तरफ से धुएं का गुबार उठता नजर आया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

23 फरवरी को चतरा में हुई थी घटना

बता दें कि इससे पहले 23 फरवरी को झारखंड की राजधानी रांची के पार एक एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गया था। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी।  एयर एंबुलेंस 23 फरवरी की शाम को रांची से टेकऑफ के महज 17 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान, एक बीचक्राफ्ट किंग एयर सी90ए, दिल्ली जा रहा था जिसमें एक गंभीर रूप से बीमार मरीज के साथ मेडिकल स्टाफ और क्रू सवार थे। इसमें सवार सभी सात व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

एयर नाउ स्पेशल

कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी कुर्सी बरकरार! रघुनंदन...

रांची: झारखंड में विकास की गाड़ी जिन कंधों पर टिकी है, उनमें से एक कंधा कानूनी रूप से 'दागी' निकल चुका है। दक्षिणी छोटानागपुर...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर