Thursday, November 5, 2026

JAC 10वीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर फैला भ्रम, बिना किसी सूचना के देर रात लिंक एक्टिव

रांची: झारखंड में 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर एक अजीब स्थिति सामने आई है। देर रात अचानक रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने और फिर हट जाने से छात्रों और अभिभावकों के बीच भ्रम और चर्चा का माहौल बन गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 17 अप्रैल की देर रात JAC ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। बताया गया कि jacresults.com वेबसाइट पर मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट कुछ समय के लिए दिखाई देने लगा था।

छात्रों ने डाउनलोड किया रिजल्ट

लिंक एक्टिव होते ही बड़ी संख्या में छात्रों ने अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर लिया। कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट भी शेयर किए, जिनमें नाम, रोल नंबर, रोल कोड, माता-पिता का नाम और विषयवार अंक साफ दिखाई दे रहे हैं। स्क्रीनशॉट में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 भी लिखा हुआ नजर आया। हालांकि कुछ समय बाद ही वेबसाइट से रिजल्ट का लिंक हटा दिया गया। इसके बाद यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी किया गया था या तकनीकी गड़बड़ी के कारण लिंक सक्रिय हुआ था।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: बोकारो में कथारा कोलियरी के मैनेजर और बिचौलिया को 30 हजार रिश्वत लेते CBI ने गिरफ्तार किया

बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं

अब तक इस पूरे मामले पर जैक अध्यक्ष या बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इससे छात्रों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस घटना के बाद बोर्ड के आईटी सिस्टम और तकनीकी टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लोग यह जानना चाहते हैं कि बिना आधिकारिक घोषणा के रिजल्ट लिंक कैसे एक्टिव हो गया और फिर उसे क्यों हटाया गया। रिजल्ट को लेकर बने इस असमंजस से छात्रों की चिंता बढ़ गई है। अब सभी को जैक की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, ताकि स्थिति पूरी तरह साफ हो सके।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर