Friday, June 5, 2026

बहन को छेड़ता था युवक भाई ने कुल्हाड़ी से मारकर ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में 22 साल के एक युवक ने कुल्हाड़ी से मारकर एक शख्स की हत्या कर दी. आरोप है कि वह आरोपी की बहन के साथ बार-बार छेड़छाड़ करता था. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को कुमारडुंगी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

मामले पर एसपी अमित रेनू ने घटना की जांच के लिए एसडीपीओ राफेल मुर्मू के नेतृत्व पर एक टीम का गठन किया. टीम ने सबूत जुटाने के लिए उसी गांव से एक निवासी को गिरफ्तार किया और दावा किया है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह व्यक्ति नियमित रुप से उसकी बहन को छेड़ता था. जिस कारण से उसने ये कदम उठाया और उसे मौत के घाट उतार दिया. वहीं पुलिस ने घटना पर इस्तेमाल हुई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है.

इसे भी पढ़े: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने से किया इनकार

मृतक आरोपी की बहन से करता था छेड़छाड़

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि मृतक आरोपी की बहन के साथ हमेशा छेड़छाड़ करता था. इस बात की जानकारी जैसे ही युवती के भाई को हुई उसने आरोपी को मारने का प्लान बनाया और मौका पाते ही कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया और उसने अपना जुर्म कबूल लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी, जिसके बाद आगे का केस चलेगा.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर