Monday, April 20, 2026

बिहार के विभिन्न जिलों के जेलों में एक साथ हुई छापेमारी, औरंगाबाद में कई आपत्तिजनक सामान बरामद

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पद संभालते ही शुक्रवार सुबह राज्य के कई जिलों की जेलों में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई से जेलों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार तड़के ही विभिन्न जिलों में जिला प्रशासन और पुलिस की टीमों ने जेलों में एक साथ छापेमारी शुरू की। अधिकारियों ने हर वार्ड, बैरक और विशेष सेल की गहन तलाशी ली। कैदियों के सामान, बिस्तर और बैग तक की जांच की गई।

औरंगाबाद में आपत्तिजनक सामान बरामद

औरंगाबाद मंडल कारा में डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी अंबरीष राहुल के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान तलाशी में कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ, जिसमें एक पिलास, दो पेचकस, लोहे का नुकीला टुकड़ा, छोलनी के हैंडल से बने दो चाकू, टूटे हुए हैंडल, टीन के स्क्रैपर और अन्य सामान शामिल हैं।

सिवान मंडल कारा में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पूरन कुमार झा के नेतृत्व में करीब एक घंटे तक तलाशी चली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। भोजपुर, बक्सर और वैशाली में भी इसी तरह छापेमारी की गई, जहां सभी वार्डों और बैरकों की जांच के बावजूद कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने, निर्विरोध हुआ चयन, पीएम मोदी ने दी बधाई

सुरक्षा व्यवस्था का भी किया गया मूल्यांकन

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने जेलों की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और बंदियों को मिल रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। साथ ही जेल प्रशासन को सुरक्षा और व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जेलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, यह छापेमारी अभियान जेलों में प्रतिबंधित सामग्री की मौजूदगी को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाया गया था। फिलहाल ज्यादातर जेलों में स्थिति संतोषजनक पाई गई है।

एयर नाउ स्पेशल

कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी कुर्सी बरकरार! रघुनंदन...

रांची: झारखंड में विकास की गाड़ी जिन कंधों पर टिकी है, उनमें से एक कंधा कानूनी रूप से 'दागी' निकल चुका है। दक्षिणी छोटानागपुर...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर