Thursday, July 23, 2026

CBSE 10 बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें अपना रिजल्ट

रांची: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट में देख सकते है. CBSE ने रिजल्ट की सूचना अपने X अकाउंट पर भी दी है. जहां उन्होंने CBSE ने सभी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी है.

इसके साथ ही सीबीएसई ने छात्रों की सुविधा के लिए डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया है. रिजल्ट जारी होते ही छात्रों की DigiLocker आईडी एक्टिव हो जाती है. जिन छात्रों के पास अभी तक अपार आईडी नहीं है, वे कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर इसे एक्टिव कर सकते हैं. इसके साथ ही UMANG ऐप पर भी स्टूडेंट्स रिजल्ट देख सकते थे.

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं. यहां होमपेज पर रिजल्ट वाले पेज पर क्लिक करें. अब एक नया टैब खुलेगा, जहां रिजल्ट का लिंक दिया होगा. इस पर क्लिक करें फिर एक नया टैब खुलेगा. यहां आपको सभी मांगी गई डिटेल्स भरनी होगी. इसके बाद आप सबमिट कर दें. इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा. रिजल्ट वाले पेज को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

इसे भी पढ़े: इंस्पेक्टर क्राइम नरेश ने दुष्कर्म पीड़िता से फोन पर की अश्लील बातें, आरोपी इंस्पेक्टर निलंबित

रिजल्ट UMANG ऐप पर भी देख सकते हैं

सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें (अगर पहले से नहीं है), ऐप खोलकर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें, सर्च बार में CBSE टाइप करें, फिर CBSE सर्विस पर क्लिक करें, CBSE Class 10 Result 2026 विकल्प चुनें, अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालें, सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, रिजल्ट डाउनलोड करें या स्क्रीनशॉट लेकर सेव कर ले.

25,08,319 स्टूडेंट्स हुए थे शामिल

सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षा एक ही शिफ्ट में हुई थी. परीक्षा में करीब 25,08,319 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट, UMANG ऐप या DigiLocker से ही अपना रिजल्ट चेक करें, ताकि किसी भी तरह की गलत जानकारी से बचा जा सके.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर