Monday, April 20, 2026

प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा शादी के बाद भाग गई, क्यों उठाया उसने ऐसा कदम

इंदौर: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले शादी के बाद अपने पति फरमान खान को छोड़कर फरार हो गई है. उसने फरमान पर रेप का केस दर्ज कराया और एक वायरल वीडियो में वह भागने की बात कह रही है. फिलहाल इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं मोनालिसा के पति फरमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहा है, हैलो फ्रेंड्स मैं अजमेर-पुष्कर आया हुं, मोनीलिसा भाग गई है, उसे ढूंढने के लिए यहां आया हूं. इंदौर की मोनालिसा ने केरलम में फरमान के साथ शादी रचाई थी.

आखिर क्यों उठाया मोनालिसा ने ये कदम

फरमान की इस वायरल वीडियो से कई सवाल खड़े हो रहे है कि क्या वाक्य में मोनालिसा पति को छोड़कर भाग गई है? अगर यह बात सच है तो उसने अखिर ऐसा कदम क्यों उठाया? क्या उसे बरगलाया गया था जिसका अहसास होते ही उसने यह कदम उठाया? यह भी हो सकता है कि फरमान के खिलाफ केस दर्ज कराने पर उसने कोई नई चाल चल दी है? राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच के अनुसार, मोनालिसा भोंसले नाबालिग है, विवाह के बाद उसकी उम्र को लेकर विवाद बढ़ा और गहरा गया है.

इसे भी पढ़े: मौसम का बदलेगा मिजाज कहीं गर्मी तो कहीं बारिश की संभावना, 16 अप्रैल से हीट वेव की आंशका

डायरेक्टर ने कहा फरमान बांग्लादेश भागेगा

मोनालिसा को अभिनेत्री का रोल देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा कि फरमान का वीडियो फर्जी है वह इसका फायदा उठाकर विदेश भाग सकता है. उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें जिहादी वायरल गर्ल को अजनेर में ढूंढ रहा है. इस फेक वीडियो में ध्यान देने की जरुरत नहीं है. इस बात पर ध्यान दिया जाए कि वह इसका फायदा उठाकर नेपाल के रास्ते से बांग्लादेश भाग सकता है.

महेश्र्वर सरकारी अस्पताल के रिकॉर्ड से मिली जन्मतिथि

वायरल गर्ल मोनालिसा के परिजनों और शिकायतकर्ता दुबे ने कहा कि आयोग की जांच के अनुसार, महेश्र्वर सरकारी अस्पताल के रिकॉर्ड से पता चला कि उसकी जन्मतिथि 30 दिसंबर 2009 है जिस हिसाब से उसकी उम्र 16 साल और 2 महीने है. वायरल गर्ल के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 25 मार्च को महेश्र्वर थाने में फरमान के खिलाफ कथित अपहरण, पॉक्सो अधिनियम और एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था.

एयर नाउ स्पेशल

कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी कुर्सी बरकरार! रघुनंदन...

रांची: झारखंड में विकास की गाड़ी जिन कंधों पर टिकी है, उनमें से एक कंधा कानूनी रूप से 'दागी' निकल चुका है। दक्षिणी छोटानागपुर...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर