Thursday, November 5, 2026

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य की ली शपथ, पीएम मोदी और गृह मंत्री से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। इस मौके पर संसद भवन में कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और राजनीतिक हलकों में नए बदलावों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने नीतीश कुमार को शपथ दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल सहित एनडीए के कई नेता मौजूद रहे।

हल्के-फुल्के अंदाज में दिखे सीएम

शपथ के दौरान जेपी नड्डा ने नीतीश कुमार को साइन करने के लिए पेन दिया। इसके बाद उन्होंने हल्के अंदाज में कहा, हो गया… चलें…, जिस पर उन्हें फोटो सेशन के लिए रुकने को कहा गया। यह पल वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। नीतीश कुमार ने भारतीय राजनीति में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। वे चारों सदनों (लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद) के सदस्य रह चुके हैं। वे 6 बार लोकसभा सांसद, 4 बार विधान परिषद सदस्य और 2 बार विधानसभा सदस्य रह चुके हैं, जबकि अब पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं।

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य की ली शपथ 1

पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात तय

शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इस बैठक में बिहार की नई राजनीतिक रणनीति और एनडीए सरकार के स्वरूप पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम और नई सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है। इससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

nitish kumar

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, अगली तारीख सोमवार को

पहले जीता था राज्यसभा चुनाव

नीतीश कुमार ने 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव जीता था। इसके 14 दिन बाद उन्होंने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। राज्यसभा की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार पटना लौटेंगे और अगले 2-3 दिनों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद बिहार में नए नेतृत्व की औपचारिक घोषणा होने की संभावना है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के साथ ही बिहार की राजनीति एक नए मोड़ पर आ गई है। अब सभी की नजरें नए मुख्यमंत्री के नाम और राज्य की आगामी राजनीतिक दिशा पर टिकी हैं।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर